Fastblitz 24

चोरी के समान के साथ दो चोर चढे पुलिस के हत्थे

 

जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमे में दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के समान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार चौबे ने शुक्रवार को थाने पर आकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पाही पर खड़ी महेन्द्रा ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी का ख्ुालासा करते हुए सुरेश चौहान और रविन्द्र चौहान को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए उस दोनों चोरों के कब्जे से एक बैटरी, दो सीलिंग फैन, 6 सीलिंग फैन ब्लेड, चिटबन्दी के 540 व 630 रुपये व चोरी के कार्य में प्रयोग मोटर साइकिल बरामद कर लिया है।

पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने पुलिस से बताया कि हम लोगों के पास जो बैटरी है उसे हम लोगो नें ग्राम धनेजा के श्रवण चौबे के ट्रैक्टर से गुरूवार की भोर में समय करीब 4 बजे चोरी किया था। दोनों ने यह भी बताया कि 19 या 20 दिसंबर को दोनों ने विशुनपुर मझवारा के पंचायत भवन से दो सीलिंग पंखा चोरी किये थे और न पकड़े जाय इस लिये वहां का सीसीटीवी कैमरा और तार तोड़ था। फिल्हाल दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज