Fastblitz 24

इजरायली सेना ने सोमालीलैंड में कदम रखा तो मचा देंगे तबाही, हूतियों की खुली धमकी

 

सना. यमन के बड़े हिस्से पर काबिज हूती विद्रोहियों ने इजरायल को सोमालीलैंड से दूर रहने की चेतावनी दी है। हूती नेता ने कहा है कि सोमालीलैंड में इजरायली मौजूदगी को मिलिट्री टारगेट मानते हुए हमले किए जाएंगे। हूतियों की ओर से यह धमकीभरा बयान इजरायल के सोमालीलैंड को देश के तौर पर मान्यता देने के फैसले के विरोध में आया है। सोमालिया से अलग हुए हिस्से सोमालीलैंड को मान्यता का अरब और अफ्रीका के ज्यादातर देशों ने विरोध किया है। हूतियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इजरायल को हमले की धमकी दे डाली है।

हूती प्रमुख अब्दुलमलिक अल हूती ने अपने बयान में कहा है कि हम सोमालीलैंड में किसी भी इजरायली मौजूदगी को अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। यह सोमालिया और यमन के खिलाफ आक्रामकता है और हम इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में हम यहां इजरायली सेना को रोकेंगे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज