Fastblitz 24

गहरे समुद्र में क्या रहते हैं एलियन, वैज्ञानिकों को मिला रहस्यमय जीव

 

वॉशिंगटन. वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र में रहने वाले एक रहस्यमयी जीव के बारे में अहम जानकारी हासिल की है। यह जीव एलिसिला जिंगेंटिया है, जिसे लंबे समय से बेहद दुर्लभ माना जाता रहा है। नई रिसर्च से पता चलता है कि एलिसिला जिंगेंटिया बहुत दुर्लभ नहीं है बल्कि सच्चाई ये है कि अब तक इसे ठीक से खोजा ही नहीं जा सका था। करीब 13.4 इंच तक की लंबाई वाले इस जीव के बारे में सामने आया है कि यह समुद्र की सबसे गहरी जगहों में रह रहा है, जो पृथ्वी के कई सबसे रहस्यमयी जीवों का घर है।

रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस और इंडियन डिफेंस रिव्यू में पब्लिश हुई रिसर्च कहती है कि समुद्र की अथाह गहराइयों में रहने वाले एलिसिला जिंगेंटिया के बारे में हमारी समझ को पूरी तरह बदल दिया है। एलियन समझा जाने वाला यह विशालकाय क्रस्टेशियन समुद्र तल पर व्यापक रूप से फैला हुआ है और अच्छी तरह से पनप रहा है। इस नई जानकारी पर वैज्ञानिक भी हैरानी जता रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज