Fastblitz 24

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में तीन गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में महिला व पुरूष को मिलाकर कुल तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उन लोगों के कब्जे से बाईबिल की किताबें, कुछ माला क्रॉस, रजिस्टर, कुछ पंपलेट बरामद किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार विरेन्द्र कुमार जायसवाल ने प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या पुत्र स्व मिठाईलाल, सविता देवी पत्नी प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या और नितिन कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार जायसवाल व प्रीति के खिलाफ जबरन इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। तीनों पर यह भी आरोप लगा कि वो लोग मना करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी मामले को लेकर उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायलय के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज