Fastblitz 24

महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख के पति पर गुंडा गर्दी का आरोप

 

जौनपुर। प्रदेश की राजधानी जिला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की स्वस्तिका सिटी कॉलोनी में रास्ता बंद कर निर्माण कराए जाने के मामले में महाराजगंज ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख के पति इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जौनपुर के महाराजगंज ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख के पति विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्लॉट की बजाय कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण शुरू करा दिया। जब कॉलोनीवासियों ने रास्ता बंद करने के लिए खड़ी की जा रही दीवार का विरोध किया तो मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने दीवार को गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कराने वाले के बजाय कॉलोनीवासियों पर ही एफआईआर दर्ज कर दी। इस कार्रवाई से नाराज़ स्वस्तिका सिटी के बड़ी संख्या में नागरिक आज पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। नागरिकों की शिकायत और पूरे मामले की जांच के बाद इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love