जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने प्रतिबन्धित मांझे की बिक्री करने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद करने का दावा किया है। जफराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध रुप से प्रतिबन्धित मांझा की विक्री करने वाले दो दुकानदार साद खां पुत्र स्व रिजवान खाँ और आवीद खाँ पुत्र स्व उस्मान खां को 6 किलो पाँच सौ ग्राम प्रतिबन्धित मांझे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाने में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर लिया है।

Author: fastblitz24



