Fastblitz 24

कई मरीजों का इलाज करती दिखीं महिला विधायक

 

जौनपुर। जिले के मछलीशहर विधान सभा से समाजवादी पार्टी की महिला विधायक डाॅ रागिनी सोनकर की कई मरीजों का इलाज करते हुए विडियों वायरल हो रही है। विडियों में महिला विधायक रागीनी सोनकर कई मरीजों की सेवा करते हुए अपने विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनते हुए देखीं जा रहीं हैं। क्षेत्र में मौजूद महिला विधायक वहां पहुंच कर इलाज कर रही थीं, जिनका इलाज करते हुए विडियों वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला विधायक पेशे से डाक्टर है।..


श्याम मौर्या ने बताया कि महिला विधायक रागीनी सोनकर अक्सर अपनी विधानसभा मे अपने अनुभवों के आधार पर मछलीशहर की जनता को लाभ पहुचाने का काम करती रहती है। उन्होंने बताया कि विधायक रागिनी सोनकर को हमने हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा मे मौजूदा सरकार को अपने सवाल के माध्यम से घेरते हुए भी देखा है। जन प्रतिनिधि हो तो ऐसा जो अपनी जनता के लिए काम भी आए और उनकी आवाज भी उठाता हो।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज