Fastblitz 24

कार और आटो की आमने सामने टक्कर में चार यात्री गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी के पास गुरुवार दिन आटो रिक्शा और तेज रफ्तार कार की आमने सामने में चार यात्री गंभीा रूप से घायल हो गयें हैं। चार घायलों में से तीन घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए लाया गया है। कार और आटो की इस टक्कर में आॅटों चालक प्रदुम, यात्री अनिल खरवार, यात्री प्रिया व संतोष उर्फ काशीराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की टक्कर के बाद आटो सड़क किनारे पलट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। इस घटना में चारो घायलों को बदलापुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल कराया। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज