Fastblitz 24

उत्साह व उमंग से सराबोर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया नववर्ष अभिनंदन

 

जौनपुर/ लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा नये साल का अभिनंदन समारोह उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ स्थान घनश्याम दास बैंकर के गार्डेन ऊर्दू बाजार मे मनाया गया। इस अवसर पर बेहतर कल के लिए कई संकल्प दिलाये गये तथा कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए बीते वर्ष की उपलब्धियों को याद किया और सभी को नये वर्ष की शुभकामनायें दिया।

इस अवसर पर हौज़ी सहित कई गेम्स, प्रश्नोत्तरी, म्युज़िकल चेयर व रस्सी आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कपल्स प्रतियोगिता में प्रथम गोपीचंद व अल्का साहू, दि्तीय डॉ अजीत कपूर व ज्योति, तृतीय रंजीत सिंह व रविन्द्र कौर रही। एयर ग्लास बैलेंस प्रतियोगिता में प्रथम शत्रुघ्न मौर्य, द्वितीय रितेश साहू, तृतीय नीलू सेठ रही। रस्सी डांस में सीमा सेठ प्रथम, पूजा चौरसिया द्वितीय रही। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम संजीव मौर्य, द्वितीय बुलुल हसन, तृतीय सिद्धी रहे जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने और खुशहाल रहने के लिए संकल्प दिलाया कि आलस्य से दूर रहे, नकारात्मकता को त्यागे, अनुशासन को अपनाएं, स्वास्थ को प्राथमिकता दे, पौष्टिक आहार ले, व्यायाम करें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अहंकार और क्रोध से बचे व सत्य और धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया।

डा विनोद कन्नौजिया ने कहा कि नए साल में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें। सुबह जल्दी उठने की आदत डाले, समय पर खाना खाएं सही डाइट ले, पानी खूब पीये और समय पर ही सोने चले जाएं। तनाव मुक्त रहे, सैर/ व्यायाम/योग करें फिजिकल एक्टिव रहें। डा मदन मोहन वर्मा व नरेश सेठ ने कई गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। अन्त में केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। और मधुर संगीत पर महिलाओं, पुरूषों ने खूब डांस किया। गौरव साहू ने बांसुरी बजा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आतिशबाजी ने सभी को आकर्षित किया। लोगों ने सेल्फ़ी भी खूब ली।

आभार संयोजक लखन श्रीवास्तव व अनिल गुप्ता ने व्यक्त किया..

संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व प्रीति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन, माया टंडन, सचिव योगेश साहू, जूली गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, अश्वनी बैंकर, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, डॉ संदीप मौर्य, संजय सिंघानिया, शिवानंद अग्रहरी, मदन गोपाल, इश्तेयाक हसन खान, सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य, सुभाष चौरसिया, पूजा त्रिपाठी, सोना बैंकर, अनिल वर्मा, डॉ अन्जू कन्नौजिया, कविता वर्मा, मिदहत फात्मा, डॉ चन्द्रकला मौर्य, ज्योति साहू, हेमा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्दर कालरा, डा प्रकाशनि अग्रहरि, विजय साहू, आदि उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज