जौनपुर। यातायात सुरक्षा माह एक जनवरी 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन.जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों व नागरिकों को सुरक्षित यातायात के महत्व को बताते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल दुर्घटनाओं को रोकता है,, बल्कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग करने की, निर्धारित गति सीमा का पालन करने की, नशे में वाहन न चलाने की और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में यातायात सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Author: fastblitz24



