Fastblitz 24

जोहरान ममदानी ने 1 जनवरी को ली न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में शपथ

 

न्यूयॉर्क. डेमोक्रेट जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं। अमेरिका में आधी रात को नया साल शुरू होने के बाद उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली। इसके साथ ही वह कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले शहर के इतिहास में पहले मेयर बन गए। ममदानी की टीम ने गुरुवार 1 जनवरी को दो अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोह की योजना बनाई है। न्यूयॉर्क की एक पुरानी परंपरा के मुताबिक नए मेयर का कार्यकाल नए साल की शुरुआत होते ही शुरू होता है। पहला शपथ ग्रहण आधी रात को एक पुराने सबवे स्टेशन पर उनके परिवार के साथ एक छोटा निजी समारोह में हुआ, जिसमें न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने ममदानी को पद की शपथ दिलाई।

यह ऐतिहासिक स्टेशन शहर की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड लाइन के शुरुआती स्टॉप में से एक है। यह 1945 से ही बंद है और आम जनता के लिए शायद ही कभी खुलता है। इसके बाद दोपहर में एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसे सिटी हॉल के बाहर किया जाएगा। निवर्तमान मेयर एरिक एडम्स और पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी इसी तरह की दो शपथ परंपरा का पालन किया था, जिसमें शुरुआती समारोह आधी रात के तुरंत बाद होते हैं और फिर दिन में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज