जौनपुर। जफराबाद पुलिस की टीम ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय टीम व आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैश व कांस्टबल मो कासिम ने गुरूवार के दिन मुखबिर की सूचना पर दीपक श्रीवास्तव पुत्र राजनाथ श्रीवास्तव निवासी लाडनपुर थाना जफराबाद को एक प्लास्टिक के जरिकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ कस्बा जफराबाद के खिन्नी मैदान से गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गए।

Author: fastblitz24



