Fastblitz 24

यूज़र ने आलाव की लकड़ी न मिलने पर उड़ाई नगर पालिका प्रतिनिधि के मौत की अफवाह

बार.बार माफी मांगने पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने क्षमा किया

जौनपुर। जिले में बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फेसबुक यूज़र ने नगर पालिका प्रतिनिधी की मौत होे जाने की अफवाह उड़ा दी। उसने ये अफवाह आलाव की लकड़ी न मिलने के कारण प्रतिनिधी से नाराज होकर उड़ाई थी। जानकारी मिलते ही जैसे ही मामला एक्स पर इस मामले में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पति प्रतिनिधि की मौत हो जाने की एक ख़बर सुनते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास डेरा युसूफ पहुंच गए। वहां पर पहुंचकर लोगों ने देखा तो चेयरमैन प्रतिनिधि अच्छी खासी हालत में टहल रहे थे। चेयरमैन प्रतिनिधि को लोगों ने बताया कि सूरत बिहार कटरा ओलंदगंज निवासी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह उड़ाई है।

सोशल मीडिया फेसबुक यूज़र ने लिखा,,

सोशल मीडिया फेसबुक यूज़र ने लिखा कि बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि नगर पालिका प्रतिनिधी रामसूरत मौर्या का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके दाह संस्कार के लिए जिले की सारी लड़कियां रामघाठ भेज दी गई है। आगे यूज़र ने तीखी बात लिखते हुए कहा कि पूरे परिवार का दाह संस्कार करने हेतु भगवान से प्रार्थना करिये। आगे कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”

सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। जैसे ही यह बात अध्यक्ष प्रतिनिधि को सच्चाई पता लगी उन्होंने लिखित तहरीर नगर कोतवाली में दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद चेयरमैन प्रतिनिधि सहयोगियों के साथ पहुंचे तो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति द्वारा बार.बार माफी मांगने पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर रामसूरत मौर्या ने गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए उसे क्षमा कर दिया। हालांकि किसी तरह की शिकायत है तो अपनी शिकायत को विनम्रता से बताना चाहिए। इस तरह अभद्रता पूर्वक और शर्मनाक बाते लिखकर अपमान नहीं करना चाहिए। बता दें कि महिला नगर पालिका अध्यक्ष ने तीन साल पहले बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता था। उसके बाद नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के खूब आरोप भी लगने शुरू हो गएं थें। हालांकि यूज़र ने जिस पर टिप्पढी की वो नगर पालिका प्रतिनिधी हैं, जो नगर पालिका अध्यक्ष के पति हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज