Fastblitz 24

भारत से आए मैसेज की बहुत अहमियत, तारिक रहमान की पार्टी ने क्यों किया जयशंकर का धन्यवाद

 

ढाका. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बेगम खालिदा जिया के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया है। जयशंकर ने 31 दिसंबर को ढाका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की थी। जयशंकर ने तारिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत पत्र भी सौंपा। बीएनपी ने जयशंकर, नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के इस भाव की सराहना की है।

बीएनपी की ओर से शनिवार रात को सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘डॉक्टर एस जयशंकर, भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए आपका धन्यवाद। हम आपके संदेश और सद्भावना की सराहना करते हैं। पार्टी ने एस जयशंकर और तारिक रहमान की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें जयशंकर तारिक को संवेदना पत्र देते हुए दुख का इजहार कर रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज