
जौनपुर। जिले में 7 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ठंड को लेकर आठवीं तक के बच्चों को राहत दे दी है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस भीषण ठंड को लेकर सभी बोर्ड जैसे यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईएसई बोर्ड मदरसा मान्यता प्राप्त आठवी तक के स्कूलों में कक्षा आठवी तक के सभी छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। आवकाश सभी के लिए 6 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक ठंड के कारण घोषित कर दिया गया है। कुल मिलाकर जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने दो दिनों के लिए आठवीं तक के सभी स्कूलों के बच्चों को राहत दे दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले धूप से जिले भर में राहत लोगों ने पाई थी। एक बार फिर मंगलवार की सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली और साथ ही ठंडी हवा ने लोगों को जमाकर रख दिया। हालांकि ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। मंलवार के दिन इस भीषण ठंड को देखते हुए 12वीं तक के बच्चों के लिए भी सोशल मीडिया पर छुट्टी की मांग की गई है।

Author: fastblitz24



