जौनपुर। थाना सरपतहा क्षेत्र के चेतरहा गांव निवासी एक युवक की अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल करने वाले युवक की पहचान विकास जायसवाल पुत्र बसंत लाल जायसवाल के रूप में हुई है।

Author: fastblitz24



