जौनपुर। जिले में बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक युवक ने मनुस्मृति दहन लिखते हुए उसे जलाने की फोटो पोस्ट किया था। इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने सोशल पर युवक के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करने लगें। पुलिस ने जलती हुई मनुस्मृति की फोटो वायरल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए मनुस्मृति पर टिप्पणी करने व मनुस्मृति की किताब जलाने की विडियो इन्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक सत्येन्द्र कुमार गौतम उर्फ टिन्कू को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्याय भेज दिया। हालांकि कार्यवाही न होने से पहले पुलिस ने थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही तो उस समय आक्रोशित व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा कि आपकों सोने के लिए नहीं रखा गया है। हालांकि पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मनुस्मृति के खिलाफ पोस्ठ करने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर ही लिया।

Author: fastblitz24



