Fastblitz 24

लाश दफनाने को लेकर दो पक्षों में चलें लाठी डंडे

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में लाश दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। उक्त गंाव निवासी मसीउल्लाह उर्फ मटरू मियां का गुरूवार को निधन होने के बाद परिजनों ने लाश को दफनाने के लिए घर के पास कब्र के लिए गडढा तैय्यार कर रहें थें कि उसी समय पड़ोस के ही लाल मोहम्मद और उनके पुत्रों ने कब्र खोदने का विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद बात इतनी बढी की दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गयें। इस मारपीट में दोनों पक्षो के कुल तीन लोग घायल हो गयें जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love