जौनपुर। जिले में पत्नि के प्रेमी संग भाग जाने के बाद पति ने दोनों को वापस बुलवाकर मंदिर में दोनों की शादी कराया और अपनी पत्नि को खुद ही विदा कर दिया। मिर्जापुर निवासी तन्जय प्रजापति की शादी वर्ष 2022 में जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र की पम्मी प्रजापति से हुई थी। वर्ष 2023 में दोनों का एक बच्चे के मां बाप भी बने इसके बाद पति.पत्नी महाराष्ट्र में रहने लगे। इसी दौरान पम्मी अपने प्रेमी राजू बैरागी के साथ मुंबई से गांव लौट आई। घटना की जानकारी मिलने पर तन्जय ने नजदीकी थाने जलालपुर में शिकायत दर्ज कराई और फिर जौनपुर पहुंच गया। पति ने पम्मी को बुलाया और उसको उसकी पुरानी मुहब्बत के साथ साथ शादी करवा कर विदा कर दिया।

Author: fastblitz24



