जौनपुर। रामपुर के साधिरनगंज बाजार में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी के अंदर सोने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से हडकंप मच गया है। मालूम हो कि 22 साल का मृतक शैलेश यादव पुत्र आशाराम बनीडीह गांव का रहने वाला है। वो साधिरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में शैलेश रोज की तरह सोमवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया था। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे किसी ने उसे लाइब्रेरी के अंदर फंदे पर लटका देखा तो उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुला लिया।

शैलेश की लाश मिलने की जानकारी होते ही उसके परिजन और बड़ी संख्या में लोग साधिरनगंज बाजार पहुंच गए। बेटे के लाश मिलने के बाद मृतक के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। युवक की पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत किस प्रकार हुई है। इस घटना के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।


Author: fastblitz24



