जौनपुर। जिले में डाॅक्टर की मौत के दूसरे दिन लोगों में चाईनीज़ मांझे को लेकर दहशत बनी हुई है। प्रशासन के सख्त होने के बावजूद भी जिले में चाईनीज़ के साथ खुलेआम पतंग उड़ रही है। इस चाईनीज़ मांझे का खौफ ज्यादातर नगर के व्यस्त इलाकों में बना हुआ है। इन इलाकों में डाॅक्टर समीर की मौत के दूसरे दिन बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों ने अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद उठा लिया है।

जिले भर में काम के सिलसिले में निकले लोगों में कोई गले में गमछा लगाकर चल रहा है, तो वहीं बाइक सवार हेलमेट और गमझाा लपेट कर चल रहें हैं। एक तरफ से देखा जाए तो आसमान में पतंग के साथ साथ मौते भी उड़ रही हैं। एैसा मालूम होता है कि जैसे मांझा किसी भी पल आकर आपके उपर गिर सकता है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज में सुबह से ही आसमान में चाईनीज़ मांझे के साथ पतंगे उड़ रहीं हैं। गुरूवार की दोपहर करीब 2 बजे ओलंदगंज व्यस्त मार्केट इलाके में दो लड़कियां पैदल जा रही थी। उसी समय आचानक मांझा उनमें से एक लड़की के सिर पर गिर पड़ा। मांझे के गिरते ही लड़की डर कर चीख पड़ी। हालांकि दोनों को मांझे से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्योंकि मांझा टूंटकर उनके सिर पर से निकल गया। घटना के बाद दोनों लड़कियां वहां से चली गईं। बता दें कि जिले में इस प्राण घातक चाईनीज़ मांझे से अब तक दो मौते हो चुकी हैं।


पहली मौत जिले में एक 40 साल के शिक्षक संदीप तिवारी की हुई थी। बीते महीने पहले शिक्षक अपनी बाइक से अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहें थें कि प्राण घातक मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई। वहीं,, बुधवार के दिन नगर थाना लाइन बाजार के पंचहटियां में अपने घर वापस जा रहे एक 28 साल के डाॅक्टर समीर हाशमी की चाईनीज़ मांझे की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम सा छा गया। डाॅक्टर समीर केराकत थाना क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ले के रहने वाले थें। हालांकि शिक्षक संदीप तिवारी की मौत के बाद ही पुलिस सख्त हो गई थी। उसके बावजूद भी मांझे का कहर जिले भर में जारी रहा है। इस मांझे की चपेट में आने के बाद कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
बता दें कि डाॅक्टर की मौत के बाद पुलिस फिर सख्त हो गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कई दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी शिक्षक की मौत पर भी शुरू हुई थी। घटना के कुछ दिनों बाद फिर से मांझे की बिक्री शुरू हो गई थी। बीते 14 जनवरी को डाॅक्टर की मौत के बाद उनके पिता ने बताया कि मन घबराने पर हमने उसे मना किया था। क्या पता था कि एैसा हो जाएगा। डाॅक्टर समीर हाशमी की मौत के दूसरे दिन भी आसमान में चाईनीज़ मांझा पुलिस की सख्ती के बाद भी मौत बनकर उड़ रहा है।
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कोतवाली पुलिस की तरह हर थाने की पुलिस को भी चेकिंग कर चाईनीज़ मांझे के साथ पतंग उड़ाने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए। बुधवार 14 जनवरी को हुए इस हादसे के बाद नगर कोतवाली की पुलिस टीमों ने लोगों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाकर कुल 20 लोगों को चाईनीज़ मांझे के साथ पतंग उड़ाने के मामले में गिरफ्तार किया है। जिले में दोनों मौतों को देखकर लोगों से सावधान रहने की अपील है। कृपा घर से निकलने पर पहले ये देख लें कि पतंग किस तरफ उड़ रही है। अपनी सुरक्षा को लेकर गले में गमछे का प्रयोग करें। बाइक चलाते समय गमछे और हेलमेट का प्रयोग करें।
(लेखक. दानिश हसन)
Author: fastblitz24



