जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मूरादगज में दबंगों ने घर जा रहें व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया । सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुरादगंज निवासी रईस उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र वकील शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे अपने घर जा रहे थे। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर करीब 6 से 7 की संख्या में आचानक आए दबंगो ने उनके सिर पर बेरहमी से वार कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने सर के अलावा शरीर पर भी कई स्थान पर हमला कर घायल कर दिया है।

गंभीर चोट लगने के कारण रईस सड़क पर गिरकर तड़प रहा थें। उसी समय इस घटना की जानकारी घायल के परिजनों को मिल गई। परिवार के लोग भागे.भागे हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले आए। घटना की जानकारी जब लाइन बाजार थाने पुलिस की पुलिस को दी गई तो पुलिस ने ठंडी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सुबह बुला लिया। पुलिस के इस रवैया के कारण घायल का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका और ना ही उसकी रिपोर्ट ही दर्ज हुई।


जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध शायद इसी कारण से बढ़ रहे हैं की पुलिस अपने दायित्व का पालन इसी तरह से करती है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले लाइन बाजार क्षेत्र में ही एक महिला के घर पर दबंगों ने हमला कर कुछ लोगों को मारपीठ कर घायल कर दिया था। लेकिन कार्यवाही न होने पर महिला न्याय के लिए भटक रही है। महिला के घर पर दबंग बेखौफ होकर कई बार हमला कर चुकें हैं। यदि पुलिस इस मामले में कार्यवाही नहीं करती है तो जिले में एक बड़ी अपराधिक घटना घटित हो सकती है।
Author: fastblitz24



