Fastblitz 24

कांग्रेस ने वाराणसी में मंदिर तोड़े जाने पर किया प्रदर्शन

 

जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काशी के मणिकर्णिका घाट पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों, प्राचीन मंदिरों और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और संघ हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के इशारे पर काशी की प्राचीन धरोहरों, मंदिरों और पूज्य माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़कर सनातन धर्म का अपमान कर रही है और काशी की मान्यताओं को खंडित कर रही है।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि विकास के नाम पर धरोहरों को तोड़ना धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू धर्म की भावनाओं को कुचलने वाली तानाशाही नीति बताया। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि काशी की वैश्विक और प्राचीन मान्यता है, और भगवान शिव की नगरी में मणिकर्णिका घाट हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने चेतावनी दी कि यूपी की तथाकथित हिंदूवादी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाना देशवासी स्वीकार नहीं करेंगे और इस पर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, डॉ. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, राकेश मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, अरुण शुक्ला, शिव मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान, जब्बार अली सलमानी, आरिफ सलमानी, अनिल सोनकर, जयप्रकाश मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, निशा, शर्मिला, संतोषी, फैयाज हाशमी, रामसिंह बांकुरे, सभासद शहनवाज मंजूर, अरविंद यादव, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन, मकसूद अहमद, रुस्तम, अरसी अहमद, सुरेश चंद्र दूबे, वैभव शुक्ला, शब्बू, सलमान आजमी, अजय कुमार एडवोकेट, आमिर कुरैशी, विजय बहादुर यादव, एडवोकेट शैलेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज