जौनपुर। जिले में बीते 14 जनवरी को घर जाते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आकर डाॅ समीर हाशमी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर पहले ही दुख व्यक्त किया था। मंगलवार के दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय केराकत स्थित शेखजादा मोहल्ला पहुंचकर फिजियोथेरेपिस्ट समीर हाशमी पुत्र मुकीम हाशमी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।

अजय राय ने कहा कि चाइनीज मंझे से गला कटने की यह घटना हृदयविदारक है। बार.बार हो रहे इन हादसों के बावजूद प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। आखिर इन जानलेवा मंझों की बिक्री कब रुकेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई व प्रशासन से जवाबदेही की मांग करती है। डाॅ समीर के घर पहुंचने के बाद अजय राय पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान मौके पर सभी कांग्रेस के नेता मौजूद रहें हैं।


Author: fastblitz24



