Fastblitz 24

ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र जगतगंज बाजार के निकट ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव निवासी विकास कुमार यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पुजारी यादव अपनी बाइक से गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे अपने ननिहाल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही यह जगतगंज के पास से गुजर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में देखकर सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों वा राहगीरों की एकत्रित हो गई। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस बुलाकर खून से लथपथ अवस्था में पड़े रहे विकास को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक यह व्यक्ति अज्ञात रहा लेकिन देर में सूचना देने पर घर वालों ने लाश को देखकर पहचान किया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि अपने ननिहाल में खेत की जुताई कराकर घर वापस लौट रहे थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज