जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में मौजूद भण्डारी स्टेशन निवासी एक व्यक्ति की प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन बुरी तरह से कट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भंडारी स्टेशन के रहने वाले पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरीश चंद्र मौर्या उम्र करीब 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से दीवानी कचेहरी जा रहे थें। जैसे ही वह सद्भावना पुल से आगे मच्छरहट्टा पहुंचे थे तभी उनके गले में चाइना मांझा उपर से गिरकर लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक मांझे ने उनके गले को बुरी तरह से काट दिया। खिचाव इतना था कि उनका गला बड़े गहराई से कट गया, जिससे उनके गले से खून निकलता देख कर लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिल्हाल घायल का इलाज चल रहा है।

Author: fastblitz24



