Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, बुजुर्ग महिला का हाथ टूंटा

 

जौनपुर। जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पुरानी आबादी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते कई दबंगों ने एक घर पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब 20 साल पहले दबंगों ने उनकी दादी को बहला.फुसलाकर जमीन लिखवा ली थी, तभी से विवाद चला आ रहा है।

घटना उस समय घटित हुई जब परिवार के लोग शादी के काम के लिए अपने ही बांस के पेड़ कटवा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जाने के बाद रात करीब 2 बजे दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों को जमकर पीट दिया। दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर ईंट.पत्थर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला कांति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। जिनका हाथ टूट गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार को पुलिस से न्याय न मिलने पर वो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गयें। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज