जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया प्रसाद स्कूल के पास अपनी बाइक से वापस घर जा रहे एक बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई है। मालूम हो कि केराकत कोतवाली क्षेत्र उदय चंद्रपुर गांव निवास सत्य प्रकाश यादव का 22 वर्षी पुत्र अनुराग यादव रात के करीब 12 बजे अपनी बाइक से वापस अपने घर को जा रहा था। उसी समय बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। युवक को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही शीतला चौकिया चौकी के प्रभारी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को वहां से उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर आकस्मिक कक्षा में ड्यूटी पर तैनात रहे चिकित्सक डॉक्टर सलमान अंसारी ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



