Fastblitz 24

घर से सटे कमरे के अंदर फंदे से लटकती मिली नाबालिग युवक की लाश

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र बारी रोड पर मंगलवार की सुबह एक नाबालिग युवक की घर से सटे एक कमरे में लटकती हुई लाश पाई गई है। इस मामले को लेकर परिजनों ने आनन फानन में नाबालिग की लाश को नीचे उतार कर बिना पुलिस को जानकारी दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। ज्ञात हो कि बारी रोड के रहने वाले विनोद कुमार का 16 साल का पुत्र सुमित रोज की भाति अपने घर से सटे एक कमरे में सोता था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह में जब सुमित काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने जाकर देखा सुमित की लाश फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटक रही थी।

नाबालिग की मृत लाश मिलने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिल्हाल नाबालिग युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ चर्चा है कि नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज