जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ हिंदी भवन तथा लायंस तिराहा पर मनाया गया। दोनों स्थानों पर झंडा फैराया गया। तथा प्रभातफेरी निकाली गई। लोगों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को, हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बन गया। स्वतंत्रता ने हमें आजादी दी, लेकिन गणतंत्र दिवस ने हमें एक व्यवस्था दी। एक ऐसी व्यवस्था जहाँ हर कोई समान है और हर आवाज मायने रखती है। हमारा संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और साथ ही हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।

जीएटी एरिया लीडर डॉ क्षितिज शर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहां कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आइए एकता, स्वतंत्रता और प्रगति की भावना का जश्न मनाएँ। हम सब मिलकर आगे बढ़ते रहें और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करते रहें।


इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण त्रिपाठी, डॉ वीएस उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, सोमेश्वर केसरवानी, डॉ मदन मोहन वर्मा, गोपीचंद साहू, शत्रुघ्न मौर्य, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोना बैंकर, परमजीत सिंह, अनिल गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, संजय केडिया, संदीप गुप्त, अनिल वर्मा, सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य, नरेश सेठ, सुभाष चौरसिया, वीरेंद्र साहू, गीता गुप्ता व रविन्द्र कालरा आदि सहित काफी संख्या में लायन्स सदस्य उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



