Fastblitz 24

दो विधायकों के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी को पीटा, तीन पर केस दर्ज

 

जौनपुर। जिले में वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी ने दो विधायकों के प्रतिनिधियों पर अधिशासी अभियंता के कक्ष में जानलेवा हमला करने व लेखाधिकारी गौरव सिंह सहित बंधक बनाने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव का आरोप है कि अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार के इशारे पर उन्हें पीटा गया।

वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी के अनुसार वह दोपहर करीब दो बजे खरका तिराहा का पास स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। उसी समय अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। कक्ष में पहुंचा तो बदलापुर के बीजेपी विधायक रमेश मिश्र के प्रतिनिधि गुड्डू प्रधान व शाहगंज के निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह के प्रतिनिधि पहले से मौजूद थे। वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी ने बताया कि दोनों ने जबरन कुछ कागजों पर मेरा हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने लगें। उस दौरान जब वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव ने विरोध किया तो अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार उनसे नाराज हो गए।

आरोप है कि उनके उकसाने पर गुड्डू प्रधान व रजनीश सिंह ने वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव के ऊपर हमला करके बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर लाइन बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराया। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने भी देर रात थाने पहुंचकर वरिष्ठ लेखा अधिकारी राममिलन यादव के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में PWD के अधिशासी अभियंता समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज