जौनपुर। जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा पड़ाव पर बालू और सरिया लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। मालूम हो कि क्षेत्र के संवसा पड़ाव निवासी रवि मोदनवाल अपने परिवार के साथ रहकर वहीं मीठाई की दुकान चलाते हैं। रवि अपने दो साल के बच्चे के साथ मौजूद थें। कुछ देर बाद जैसे ही रवि कुछ काम में व्यस्त हुए उनका बेटा रोड की ओर चला गया। उसी दौरान बालू और सरिया लदी ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया। चपेट में आने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना घटित हुई आसपास के लोगों के साथ साथ बच्चे का परिवार भी तुरंत वहां पहुंच गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिल्हाल पुलिस ने बच्चे की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष तरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



