जौनपुर। जिले में केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम तरियारी में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। धर्म परिवर्तन करवाने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने करीब 40 लोगो को हिरासत में लेकर कर पूछताछ किया। उसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद कई महिलाओं और बच्चों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। तरियारी में पहुंची पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुछ महिला और व्यक्तियों को एक ढाले वाली चार पहिया वाहन से लेकर थाने ले गई। धर्म परिवर्तन करवाने के ठिकाने पर पहुंच कर छापेमारी करती पुलिस की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने अजय कुमार गौतम समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान धार्मिक पुस्तकें व फोटो सामग्री बरामद किया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



