Fastblitz 24

वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक पर फायरिंग, पुलिस ने फायरिंग की घटना से किया इंकार

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में बुधवार रात लगभग 9 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से होकर वापस घर जा रहे युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से युवक बाल बाल बच गया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमैथा निवासी सौरभ कुमार यादव पुत्र अरविंद कुमार यादव अपने साथी के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस जा रहा था।

पंचहटिया पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था कि अचानक बाइक सवार लोगों ने उस पर फायर कर दिया। अचानक गोली चलने से दहशत में आए बाइक सवार गिर पड़ा। साथ में रहे युवकों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां उसके साथ में रहे साथियों ने बताया कि हमलावरों ने धारदार हथियार से भी हमला किया था। गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

चिकित्सक ने घायल के शरीर पर आई हुई चोट चिकित्साकिया परीक्षण भी किया। चिकित्सक ने सिर पर लगी गंभीर चोट को किसी धारदार से लगा लिखा है। इसके साथ चिकित्सक ने घायल के अंदर अल्कोहल की मात्रा भी पाए जाने की बात लिखी है। घायल के साथ आए हुए लोगों ने उसे लेकर वाराणसी के लिए चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला चौकिया डायल 112 की सिपाही समेत भारी मात्रा में पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई । चौकी प्रभारी शीतला चौकिया कृष्णानंद यादव ने फायरिंग की घटना से साफ इनकार करते हुए महज इसे दुर्घटना बताया है। फिलहाल अभी भी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज