Fastblitz 24

अनियंत्रित बोलेरो वाहन दीवार से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर बुधवार की रात एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन दीवार से जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बोलेरो में सवार लोग प्रयागराज से होकर जौनपुर आ रहें थें। जब बोलेरो वाहन क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर के हसनपुर गांव के पास पहुंची तो आचानक अनियंत्रित होकर एक दीवार से जाकर टकरा गई। बोलेरो के दीवार से टकराने पर उसमें बैठे विपीन पांडेय की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक शुभम सिंह घायल हो गया। इस हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सतहरिया ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विपीन की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज