Fastblitz 24

ईंट भट्ठे पर काम करने वाला बिहार का मजदूर 11 दिनों से लातपा

 

जौनपुर। जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली नानकार गाँव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर बीते 11 दिनों से कहीं लापता हो गया है। इस मामले को लेकर पुलिस लापता हुए मजदूर की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के गया जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र के कढ़ौना गांव का निवासी 35 वर्षीय छोटू मांझी खुटहन थाना क्षेत्र के धिरौली नानकार गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। छोटू मांझी 13 फरवरी की सुबह बिना किसी को बताए भट्ठे से लापता हो गया। मजूदर के लापता होने पर भट्ठा संचालक और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लगातार खोजबीन के बाद भी जब छोटू मांझी का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता करा मांझी ने खुटहन थाने में मामला दर्ज करा दिया। फिल्हाल पुलिस बीते 11 दिनों से लापता मजदूर की तलाश में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज