Fastblitz 24

जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

 

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को जिले में बड़ी कार्रवाई हुई। मछलीशहर के नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया केंद्र पर दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को पकड़ लिया गया। सोमवार को जिले भर में कुल 5530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आंकड़ों के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 71,571 पंजीकृत छात्रों में से 3,435 अनुपस्थित रहे। परिधान रचना जैसे अन्य विषयों में भी 30 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा में 8,080 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की महत्वपूर्ण परीक्षा में 41,682 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,842 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी पाली में फर्जी छात्र की गिरफ्तारी भी हुई। डीआईओएस राकेश सिंह ने कहा कि नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए अभिभयान चल रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज