जौनपुर: भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए जौनपुर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा जौनपुर में स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर और श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर में यह पूजा आयोजित की गई।
आर के सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्य और कई सामाजिक संगठनों के संरक्षक हैं। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए कायस्थ समाज के लोगों ने यह विशेष पूजा आयोजित की।
![](https://www.fastblitz24.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0010.jpg)
इस पूजा में कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, संगत पंगत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. निलेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर), दयाल सरन श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर), डॉ उमाकांत श्रीवास्तव (प्रिंसिपल जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने आर के सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आर के सिन्हा ने हमेशा समाज के हित में काम किया है और हम चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आएं।
पूजा में भगवान शिव और भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी गई। साथ ही, सभी ने आर के सिन्हा के लिए प्रार्थना की।
![fastblitz24](https://secure.gravatar.com/avatar/67838e5fe1f7b6ee91b570f172cd906b?s=96&r=g&d=https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: fastblitz24
![Voice Reader](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)