Fastblitz 24

विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण पहल, सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कम मूल्य पर उपलब्ध कराई गई

जौनपुर:  प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ (JOGS) ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत, मंगलवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कम मूल्य पर उपलब्ध कराई गई। यह सुविधा 9 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपलब्ध की गई।  

वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली निगम ने बताया कि संस्था इस दिन को एक त्योहार के रूप में मना रही है और उनका उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा, “स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम महिलाओं को इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए जागरूक करें, और इसके लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीकाकरण न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।”

शिविर में पहले दिन ही लगभग 15-16 लड़कियों ने टीका लगवाया। जनपद के कुल 13 केंद्रों पर यह टीकाकरण सेवा उपलब्ध है। डॉ. निगम ने बताया कि पहले जहां महीने में मात्र एक-दो लोग ही टीकाकरण के लिए आते थे, वहीं अब इसमें उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love