प्रयागराज – महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे 10 श्रद्धालुओं की एक कार हादसे में मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर ये हादसा 14-15 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 12 बजे हुआ, जब बोलेरो कार की एक बस से टक्कर (Prayagraj Kumbh Accident) हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलेरो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ जा रही थी। वहीं, बस मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आ रही थी। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो सवार ही हैं। वहीं, घायल हुए 19 लोग बस सवार बताए जा रहे हैं।

यमुनानगर के DCP विवेक चंद्र यादव ने बताया है कि मेजा थाना क्षेत्र में ये दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें, महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी को खत्म होना है। इससे पहले भी महाकुंभ से जुड़ी कई दुर्घटनाओं की खबरें आई हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना 11 फरवरी को सामने आई थी, जब माघी पूर्णिमा के स्नान से पहले संगम पर नाव पलट गई। इस दौरान नाव मे सवार से 10 श्रद्धालुओं में से दो लापता हो गए थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थीं। वहीं, 8 लोगों को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया। नाव पर देहरादून और कर्नाटक के परिवार सवार थे। बताया गया कि ये लोग संगम पर स्नान के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

Author: fastblitz24



