Fastblitz 24

चेयरमैन की फैक्ट्री पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

जौनपुर। मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर तड़के सुबह अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल की मछलीशहर कस्बे में एक फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग करके फरार हो गए। हालांकि, जहां बदमाशों ने निशाना साधकर गोलियां चलाईं, वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

                                     घटना के बाद चेयरमैन संजय जायसवाल के पुत्र अभय जायसवाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

                                      इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love