जौनपुर – हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए कॉलेज आई किशोरी को एक 14 वर्षीय किशोर भगा ले गया। लड़की के परिजन ने जफराबाद थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।
नगर पंचायत कजगांव के राजेपुर वार्ड के निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री 24 फरवरी की सुबह घर से परीक्षा देने के लिए श्रीराम निरंजन इंटर कॉलेज गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं आई। शाम तक काफी खोजबीन हुई, लेकिन उसका पता नहीं चला। छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। उक्त व्यक्ति ने तहरीर देकर माधोपट्टी मोछअंबा रामपुर गांव के निवासी एक किशोर पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

थाना के सब इंस्पेक्टर धनुषधारी पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक कक्षा नौ का छात्र है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की खोजबीन की जा रही है, जल्द ही अपहृता/गुमशुदा को बरामद कर लिया जाएगा।

Author: fastblitz24



