मेन्यू

लोड हो रहा है...

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न: 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र और 50 हजार समितियों का लक्ष्य तय

बीआरपी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय प्रान्तीय बैठक का समापन, 19 जिलों के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

जौनपुर | नगर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद’ (AHP) की दो दिवसीय प्रान्तीय कार्यकर्ता बैठक उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हो गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों को गति देने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर में 1 लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ केंद्र स्थापित करने और 50 हजार ग्राम व मोहल्ला समितियों के गठन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव (एडवोकेट) तथा विशिष्ट अतिथि उदयराज सिंह रहे।

संगठन विस्तार और समाज सेवा पर शीर्ष नेतृत्व का जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्तीय व विभागीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया:

शीघ्र हो समितियों का गठन: प्रान्तीय पदाधिकारी डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने काशी प्रान्त के सभी जिलों में जल्द से जल्द जिला समितियों का गठन पूर्ण करने के निर्देश दिए।

​हनुमान चालीसा केंद्र: प्रान्त महामंत्री तरुण शुक्ल ने भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक पदाधिकारी से अपने-अपने क्षेत्रों में श्री हनुमान चालीसा पाठ केंद्र संचालित करने का आह्वान किया।

​महासंपर्क अभियान: संगठन महामंत्री संजय दुबे ने महासंपर्क अभियान को तेज करते हुए अधिक से अधिक हिन्दू परिवारों तक पहुँच बनाने पर बल दिया।

​हेल्पलाइन से सेवा कार्य: प्रान्त मंत्री कात्यायनी शुक्ल ने ‘हिन्दू हेल्पलाइन’ एवं ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ की कार्यप्रणाली साझा करते हुए इसके माध्यम से जन-सेवा को विस्तार देने की बात कही।

​”डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संगठन समाज सेवा, संस्कार, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गांव-गांव तक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।”

— अजय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष (अहिप, जौनपुर)

19 जिलों के प्रतिनिधियों का रहा जमावड़ा, महिलाओं की भागीदारी पर भी मंथन

बैठक में काशी प्रान्त के 19 जिलों से आए अध्यक्षों, महामंत्रियों और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव रखे। इस दौरान राष्ट्रीय महिला परिषद से प्रतिभा श्रीवास्तव (गाजीपुर) एवं राष्ट्रीय ओजस्वी परिषद से प्रमिला रावत ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

प्रान्तीय व क्षेत्रीय नेतृत्व: दुर्गेश श्रीवास्तव, अहिप संयुक्त महामंत्री नरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त अध्यक्ष सुधीर शुक्ल, महामंत्री अर्जुन मौर्य, राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रान्त मंत्री अशोक सिंह, सोशल मीडिया प्रान्त महामंत्री अखिलेश तिवारी, अशिशानन्द महाराज तथा फलाहारी महाराज।

​जौनपुर विभाग व जिला टीम: विभाग महामंत्री चन्द्र प्रकाश, विभाग उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, अमित मिश्र, जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, विभाग उपाध्यक्ष रामजी जायसवाल, महामंत्री पवन राय, मंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव, रुद्र प्रताप, उपाध्यक्ष प्रशान्त अग्रहरि, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा हिन्दू एडवोकेट फोरम से गोविन्द गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय