जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर प्रकाश डाला।
डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि भारत सरकार विभिन्न नीतियों, योजनाओं और विधायी उपायों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। देश महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है, जो राष्ट्रीय प्रगति में समान भागीदारी सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं भारत के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को आकार देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल समावेशन और नेतृत्व की भूमिकाओं में बाधाओं को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एनीमिया मुक्त भारत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए कई नीतियां शुरू की हैं।
गोष्ठी में डॉ. राजीव कुमार और डॉ. बी.सी. पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Author: fastblitz24



