जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यू सब्जी मंडी के पास से एक शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ठकठौलिया गांव (थाना शाहगंज) निवासी विनोद यादव पुत्र स्व. वंशराज यादव की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 62 CM 8149) रामलीला मैदान से अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गई थी।
आज (28 जुलाई 2026) सूचना मिली कि चोरी हुई बाइक न्यू आजमगढ़ रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी के पास देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय जनता के सहयोग से आरोपी को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद (पुत्र बिस्मिल्लाह, निवासी: राजापुर हुबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शाहगंज में संबंध धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




