जौनपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के सुख्खीपुर स्थित लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां आए अतिथियों, विभिन्न संगठनों और व्यापारियों को जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपस में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल समारोह में सम्मिलित होकर सभी को होली की बधाई दी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कार्यक्रम में सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल द्वारा इस तरह का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए जिससे आपसी सद्भाव का माहौल बना रहे। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक / मो. अजहर, सह संयोजक विवेक प्रताप सेठी, अभिषेक बैंकर्स और कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।
इस रंगोत्सव के कार्यक्रम में गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति जनपद जौनपुर के प्रसिद्ध गायक अवनींद्र तिवारी एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित गायकों द्वारा होली के गीत, लोकगीत, कजरी से आए हुए सभी व्यापारी एवं सम्मानित अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाज सेवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नेता आशीष गुप्ता आशु, अमित सिंह वत्स, पीयूष गुप्ता, नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, सुरेंद्र सिंघानिया, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय बागी, ब्रह्मेश शुक्ला, अजय सिंह, अरविंद बैंकर, विकास शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, सारिका सोनी, अतुल सिंह, अमित निगम, नीतिश सिंह, रोशी सोनकर, प्रदीप सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, समीर खान, संजय जाडवाणी, संजीव यादव, अरशद कुरैशी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला संयोजक शंशाक सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, मनोज विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, जयकिशन साहू, धीरज गुप्ता, अजीत सोनकर, रूप नारायण माली, विजय केडिया, संतोष साहू, मो. दानिश, मो. सिराज सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जलालपुर इकाई अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, गौराबादशाहपुर इकाई के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू सहित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं अभिताश गुप्ता ने किया।
समारोह में व्यापार मंडल की तरफ से राजकुमार कश्यप, संतोष साहू, दिलीप साहू, संजीव साहू, अभिषेक बैंकर, मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, विनोद ओमर, राज केसरी, अनिल हरलालका, महेश सेठ, विनय साहू, अनिल सेठ, नीरज विश्वकर्मा, महेश साहू, दीपक केडिया, अनुज वर्मा, विनोद सेतिया, महेश साहू, नितिन सोनकर, रितेश साहू, शेखर सेठ, हिमांशु अग्रहरि, शिवेन्द्र दुबे, प्रमोद मोर्या, ज्योतिष साहू, अशोक मौर्य, दिलीप साहू, राजेंद्र स्वर्णकार, राजकुमार कश्यप, आशीष गुप्ता, विनोद ओमर, सिराज अहमद, मो. बिस्मिल्लाह, शशांक जायसवाल, संजीव साहू, राजेंद्र खत्री, संजय जयसवाल, हेमंत सिंह, मुकेश साहू, विवेक गुप्ता, आलोक सेठ, आदि उपस्थित रहे।

Author: fastblitz24



