Fastblitz 24

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, गडकरी के खिलाफ इस पार्टी से लड़ा था लोकसभा चुनाव

नागपुर: नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमीम खान पर आरोप है कि उसने लोगों को हिंसा के लिए भड़काया था। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने फहीम खान सहित 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा भड़काने में मुख्य आरोपी 38 वर्षीय फहीम शमीम खान का हाथ है। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MNDP) का नागपुर अध्यक्ष है। फहीम खान ने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह नागपुर के संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है। चुनाव 2024 में नितिन गडकरी से 6.5 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हार गया था। उसे 1073 वोट मिले थे।

नागपुर में हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

पुलिस हिंसा के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हिंसा में शामिल लोगों की जानकारी दें। पुलिस ने यह भी कहा है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love