समाजवादी पार्टी, जौनपुर द्वारा
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
उपस्थित पार्टीजनों ने महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी, जौनपुर द्वारा सृष्टि के निर्माणकर्ता महान ऋषि महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती आज ज़िला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई।
अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महान ऋषि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सृष्टि निर्माण की महान परंपरा के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज में श्रम, समर्पण, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का संदेश देता है। समाजवादी पार्टी सदैव महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। महाराजा दक्ष प्रजापति जी के आदर्श हमें समाज में एकता, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेन्द्र प्रजापति एडवोकेट ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, श्रम, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम को मोहन प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अजय प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कैलाश प्रजापति, ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव ‘नेपाल’, इरशाद मंसूरी, ज़िला सचिव दीपक विश्वकर्मा, लाल मोहम्मद राईनी, जितेंद्र शर्मा, रवि यादव, नीतू शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।जयंती समारोह का सफल संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, डॉ. आदित्य नारायण सोनकर, कमाल आज़मी, संदीप यदुवंशी, अभिषेक प्रजापति, अजय मौर्य, नीरज प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, राकेश प्रजापति, डॉ. अशोक प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रवेश यादव, आतिश सोनकर सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




