Fastblitz 24

रामनवमी पर ट्रस्ट ने 151 कन्याओं को किया दान, हुआ पूजन और सम्मान

जौनपुररामनवमी के पावन अवसर पर जौनपुर के प्रसिद्ध शीतला धाम प्रांगण में “शीतला जी महारानी पुरोहित ट्रस्ट परिवार” के तत्वावधान में एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में 151 कन्याओं को शगुन स्वरूप लिफ़ाफे, चुनरी और ज़रूरत के बर्तन भेंट किए गए। कन्याओं के चरण धोकर पूजा की गई और उन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विद्याधर त्रिपाठी ‘मन्नू गुरु’ और उनकी पत्नी मनोज कुमारी त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहीं

कार्यक्रम में कई गणमान्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उग्रसेन दुबे, सरोज दुबे, नूतन उपाध्याय, सत्य प्रकाश मिश्रा, आदर्श, अनुश्रुति (अधिवक्ता), प्रज्ञा, श्वेता, डॉ. कृतिका त्रिपाठी, दिनेश चंद्र, नाटे शुक्ला, अवनीश तिवारी, अजय शुक्ला, कृति त्रिपाठी (आदर्श की पत्नी) आदि शामिल थे।

इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रस्ट परिवार द्वारा हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन करना जनमानस में आदर और विश्वास को और गहराई प्रदान करता है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love