Fastblitz 24

खुटहन पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर –  थाना खुटहन क्षेत्र के एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मूल रूप से ग्राम महुआतर (सुईथाकलां), थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर निवासी महेन्द्र बिंद पुत्र रामहीत बिंद ने 24 मार्च 2025 को थाना खुटहन में एक तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय पुत्री सरिता बिंद अपने मौसा राजकुमार बिंद के घर ग्राम मोजीपुर, थाना खुटहन आई थी। वहीं से दिनांक 21 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे, गांव का ही युवक विवेक बिंद उर्फ निरहू पुत्र स्व. मनीराम बिंद उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुटहन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने आज 8 अप्रैल 2025 को विशुनपुर चौराहा से विवेक बिंद उर्फ निरहू को गिरफ्तार कर लिया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज